पीलीभीत, सितम्बर 27 -- पूरनपुर/माधोटांडा। दहेज उत्पीड़न के अलग-अलग तीन मामलों में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। माधोटांडा निवासी सिम्मी राठौर ने बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2022 को पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र निवासी विशाल राठौर के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये नकद, फ्रिज, कलर टीवी और वाशिंग मशीन के लिए प्रताड़ित किया। आरोप है 24 अगस्त की रात में दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति विशाल राठौर, सास सुधा देवी, ससुर अशोक राठौर, देवर विनय राठौर और ननद काजल राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में माधोटांडा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की रमनदीप कौर ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने ...