पीलीभीत, मई 7 -- बरखेड़ा। बरेली के थाना नवाबगंज के गांव हरदुआ निवासी गीता गंगवार ने पुलिस को बताया कि दौलापुर निवासी विकास बाबू के साथ उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी की एक साल बाद से ही पति के अलावा ससुर मंगली प्रसाद, सास राम बेटी, मौसेरी सास नत्थो देवी अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर पांच अप्रैल को उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट मामले में पांच पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...