सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की एक आरोपिता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह फरार चल रही थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संगीता पत्नी सुरेश निवासी सिरवत के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 498ए व 3/4 डीपी दर्ज था। वह काफी समय से फरार चल रही थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...