गाजीपुर, अप्रैल 9 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र की निवासी प्रियंका सिंह ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकाल देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दिलदारनगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। प्रियंका के अनुसार उसकी शादी 5 जून 2025 को जमानियां थाना क्षेत्र के गड़ही निवासी सच्चिदानंद मौर्या के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही पति, ससुर, सास और ननद मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...