गोरखपुर, मार्च 2 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की निवासी विवाहिता संजना राय की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में मर्सिडीज कार की मांग कर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। 1 नवंबर 2023 को राजेश कुमार सिंह निवासी जंगल तुलसीराम, थाना शाहपुर से विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि 6 नवंबर 2025 को घर से निकाल दिया गया और 1 मार्च 2026 को फिर मारपीट की गई। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.