बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शादी के बाद ससुराल में उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। साथ ही मारपीट भी की गई। इसकी जानकारी होने पर वे बेटी के ससुराल गए और इस संबंध में बातचीत की। इसी बात पर ससुराली भड़क गए और उनके साथ भी मारपीट भी। अपशब्द कहते हुए उनका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी खुशीराम मौर्य, नीलम, शुभम, शांति देवी और सपना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की विवेचना एसआई रुदल बहादुर सिंह को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...