बदायूं, जून 28 -- गांव दिधौनी निवासी निकिता पत्नी शत्रुघ्न सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति और अन्य ससुरालीजन दहेज में मिले सामान को लेकर असंतोष जताते रहे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना के बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। इस संबंध में सीओ आलोक सिध्दू ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...