बदायूं, मई 14 -- दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पति, सास और एक रिश्तेदार पर अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 का है। यहां रहने वाली रोहिनी यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी पवन यादव के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद ही पति पवन यादव, सास वीरवाला रानी और रिश्तेदार सागर अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी और हरिद्वार में मकान बनवाने के लिए दस लाख रुपये की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि सागर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और शिकायत...