उरई, मार्च 3 -- उरई। शहर कोतवाली उरई क्षेत्र के चौरसी निवासी विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेज शिकायत कर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। मोहिनी ने बताया शादी 13 मई 2021 को चांदापुर, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात हाल निवासी चौरसी कोतवाली उरई के मनमोहन लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से सास, ससुर, पति और देवर अतिरिक्त दहेज में 50,000 रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने बताया कि उसने तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और लगातार मारपीट व मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा। विरोध करने पर एक माह पूर्व जन्मे शिशु के बाद जबरन उसका ऑपरेशन करा दिया गया। 1 मार्च 2026 को फिर से दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। देवर द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.