अमरोहा, जून 18 -- जोया। कस्बा निवासी विवाहिता ने पति समेत 9 लोगों पर दहेज की मांग, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसके बाद उसने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता शाहीन का निकाह 29 दिसंबर 2020 को इंतेखाब अहमद के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह में नकदी, फर्नीचर, कपड़े, जेवर और अन्य घरेलू सामान दिए जाने के बावजूद पति और ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए तथा अतिरिक्त दहेज में बुलेट की मांग करने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि तीन बेटियों के जन्म के बाद पति का व्यवहार और अधिक प्रताड़ित करने वाला हो गया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट में पति समेत 9 लोगों पर रिपोर्ट करीब सात माह पूर्व उसे बच्चों सहित बेंगलुरु ले जाया गया, ज...