दहेज उत्पीड़न और मारपीट मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज
रामपुर, अगस्त 9 -- रामपुर। थाना कैमरी के ग्राम कोठरा निवासी इरम का निकाह लगभग 5 वर्ष पूर्व ग्राम खाता नगलिया थाना मिलक निवासी जमर से हुआ था। निकाह के बाद से ही उसका पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, जेठानी, देवरानी और ननद मिलकर दहेज में मोटरसाइकिल और पैसों की लगातार मांग कर रहे हैं। मांग पूरी करने से मना करने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जाती है तथा जान से मारने और तलाक देने की धमकियां दी जाती हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पति उसके और उसके दो बच्चों के पालन-पोषण का खर्च नहीं उठाता, जिसका पूरा खर्च पीड़िता के मायके वाले उठा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.