हरदोई, जुलाई 28 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरपालपुर कस्बे के फुलवरिया मोहल्ला निवासी सुनैना देवी ने बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर 2021 को हरदोई के रद्देपुरवा रोड निवासी नैमिश सिंह से हुई थी। शादी के बाद से पति, सास, ससुर और ननद दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 1 मार्च 2026 को ससुरालवालों ने मारपीट कर उसका पैसा छीन लिया और घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: दहेज उत्पीड़न और अश्लील हरकत में छह पर केस छह जुलाई की रात वह शहर कोतवाली क्षेत्र में अपनी मौसी के घर अकेली थी। तभी उसका पति चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गल...