रुद्रपुर, मई 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मालसी मलसा निवासी सीता पत्नी पवन ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी दो छोटी बेटियां हैं। आरोप है कि पति पवन आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। वहीं सास प्रेमवती और ससुर हरिया भी उसका उत्पीड़न करते हैं। पीड़िता के अनुसार 15 मई को तीनों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पति, सास और ससुर पर मुकदमा डंडों व अन्य वस्तुओं से हमला करने से उसे गंभीर चोटें आईं। किसी तरह वह घ...