दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा
गंगापार, जून 3 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता सविता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसका विवाह वर्ष 2023 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया तथा घर से निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि उसने कई बार परिवार और स्थानीय स्तर पर समझौते का प्रयास किया, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर विधिक जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.