बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं, संवाददाता। महिला अध्यापक ने अपने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि छह नवंबर 2024 को हुई शादी के बाद ससुराल पक्ष ने कार और 30 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया, वेतन और बैंक खाते पर नियंत्रण करने की कोशिश की विरोध करने पर प्रताड़ित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। हापुड़ जिले के मोहल्ला रफीक नगर की रहने वाली अफसाना पत्नी गुलफाम पुत्री इकरामुद्दीन ने इस्लामनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय कंधरपुर ब्लॉक इस्लामनगर बदायूं में सहायक अध्यापिक के पद पर कार्यरत है। उसके पिता ने उसका निकाह गुलफाम पुत्र शेरदीन निवासी गांव रजपुरा थाना खरखौदा, जिला मेरठ जो प्राथमिक विद्यालय म...