दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ में पति सहित पांच पर मुकदमा
बरेली, जून 8 -- शाही, संवाददाता। मंसूरगंज निवासी महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि दहेज के लिए पति दीपक, देवर आकाश, ननद नेहा, सास रूपवती और ससुर रामसिंह आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते थे। 15 अप्रैल को सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। देवर आकाश अश्लील वीडियो दिखा कर गलत नीयत से छेड़छाड़ करता था। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया गया। शाही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता, कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.