उन्नाव, जनवरी 29 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के रहने वाले किसान की बेटी ने पुलिस में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी फरवरी 2019 में गंगाघाट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर शुक्लागंज निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद उससे दस लाख रुपये मायका से लाने का दबाव बनाया गया। असमर्थता जताने पर गाली गलौज और मारपीट की गई। 27 दिसंबर को भांजे आदर्श सिंह ने गलत नीयत से पकड़ लिया। शोर मचाने पर ससुराल पक्ष ने मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.