सहारनपुर, मई 4 -- पत्नी का दहेज की खातिर उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन की अदालत ने दोषी सेल टैक्स अधिकारी को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पति अश्वनी 1.40 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वर्ष 2013 में सेल टैक्स अधिकारी अश्वनी की शादी बरेली के फरीदपुर के पूर्व विधायक की बेटी के साथ हुई थी। 2014 में सेल टैक्स अधिकारी के खिलाफ पूर्व विधायक दहेज की खातिर बेटी का उत्पीड़न करने और छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी को सजा सुनाई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक सैनी ने बताया कि जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा सीट से बीएसपी के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने अपनी पुत्री गीतू सिंह की शादी मेरठ के मोहल्ला गंगाधाम कॉलोनी निव...