दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जून 19 -- विवाहिता ने सास, ससुर, देवर पर अतिरिक्त दहेज लाने की मांग, उत्पीड़न के साथ 6 माह का गर्भपात करने का आरोप लगाया। आरती पत्नी अवधेश शर्मा गांव बगसरा निवासी पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसमें उसके पिता ने अपनी सामर्थ के अनुसार सभी आवश्यक सामान के साथ दो लाख रुपए नकद दिए थे। किंतु सास, ससुर, तथा देवर दहेज से संतुष्ट नहीं थे। और अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर शारीरिक तथा मानसिक शोषण करते थे। सास ने पुत्र की चाहत में उसके पति की अनुपस्थिति में नशीला पदार्थ खिलाकर 6 माह का गर्भपात भी करा दिया। जिसकी जानकारी पति को आने पर दी। उसके पति बाहर काम करते हैं। वह भी उनके साथ बाहर गई हुई थी। वापस आने पर देखा तो उसके कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.