बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला गोविंदपुर निवासी आमिर पुत्र न्याज मौहम्मद ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उन्होंने अपनी बहन आशयाना का विवाह छह वर्ष पूर्व हरियाणा फरीदाबाद के थाना छायंसा चांदपुर निवासी युवक संपन्न किया। शादी के बाद से ही ससुराल वाले जेसीबी मशीन खरीदने के लिए बीस लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। बुधवार को आरोपी ससुराल वालों ने गले में फांसी का फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी गाड़ी में डालकर गांव से बाहर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी आमिर पुत्र यामीन समेत यामीन, राबिया, शाहरुख व तनिसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...