बदायूं, जुलाई 12 -- बदायूं। दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग, मारपीट, उत्पीड़न कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला डहेरिया का है। यहां की रहने वाली जैरुल पत्नी वसीम उर्फ शिबली ने बताया कि उसका विवाह छह मार्च 2022 को वसीम उर्फ शिबली पुत्र साविर के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति वसीम उर्फ शिबली, ससुर साविर खां, सास रिहाना, ननद और ननदोई शानू अतिरिक्त दहेज में जमीन खरीदने के 10 दस लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि वैवाहिक जीवन में उसकी दो पुत्रियां मन्नत और अमानत हुईं, जिसके बाद उसे पुत्र न होने का ताना दिया जाता था और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि 27 जुलाई 2025 को सभ...