दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी शादी के आरोप में पति पर मुकदमा
गोरखपुर, जून 25 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी एक युवक के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी और पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी रीना गुप्ता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनका विवाह 28 जून 2020 को बेदौली निवासी पप्पू गुप्ता से हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और उपहार दिए थे, लेकिन कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति उन्हें दिल्ली स्थित किराए के मकान में भी ले गया, जहां दहेज की मांग को लेकर मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.