बदायूं, मार्च 26 -- दहेज उत्पीड़न, जहर देकर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पति समेत कई लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर जिले के मोहल्ला घूमनाथ नगर कलान के रहने वाले अवधेश सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्रपाल सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी चिया सिंह का विवाह 20 फरवरी 2025 को रफियाबाद कलां शाहजहांपुर निवासी अभय प्रताप उर्फ काकुल पुत्र विचित्रपाल सिंह के साथ हुआ था। पति अभय प्रताप, उसके परिजनों व साथियों द्वारा अतिरिक्त 50 हजार रुपये और एक कार की मांग को लेकर चिया सिंह के साथ लगातार मारपीट, मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा। अवधेश सिंह ने बताया कि 23 मार्च 2026 को अभय प्रताप उर्फ काकुल और उसके साथि...