कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीडऩ का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के किरातापुर निवासी पीडि़ता दीक्षा पत्नी पीयूष चौहान ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2025 को पीयूष चौहान पुत्र भुवनेश चौहान, निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना हसैनगंज, जनपद उन्नाव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास, ननद समेत अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पीडि़ता के अनुसार उससे कार और 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उस...