शामली, जून 4 -- कैराना। दहेजलोभी सुरालियों ने दहेज में कार व नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के सामान को सड़क किनारे फेंक दिया। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। मोहल्ला बेगमपुरा निवासी इकराम ने बताया कि उनकी बेटी आसमा की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हुई थी। दामाद के किसी दूसरी से अवैध संबंध हैं, इसी के चलते उसकी बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख की नकदी और कार की मांग भी की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी को दवाइयां खिलाकर घर से बाहर निकाल दिया था। बेटी मायके में रह रही है। गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोग एक वाहन में विवाहिता के फ्रिज, बेड आदि सामान को लेकर कांधला रोड पर पहुंचे और सड़क किनारे फेंक दिया। परिजन वहां पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुल...