नई दिल्ली, जनवरी 12 -- मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज पर बिहार में बड़े सियासी खेल होते हैं। कई बार यह भोज सामान्य भी होता है। इस साल कांग्रेस के चूड़ा दही भोज में पार्टी के छह में से एक विधायक भी नहीं पहुंचे। इसे बड़े खेला के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी नेता नीरज कुमार इसे पार्टी में टूट के पहले की आहट बताया है। कहा है कि खरमास खत्म होने का इंतजार है। उसके बाद बड़ा पाला बदल होगा। सोमवार को पटना सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। भोज में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के छह विधायकों में से कोई नहीं पहुंचा। पार्टी के कई बड़े नेताओं ने इस भोज से दूरी बना ली। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मीडिया के सवालों से जूझते रहे। यह भी पढ़ें- खरमास के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.