नई दिल्ली, मई 16 -- गर्मी है तो दही घर में जरूर यूज हो रही होगी। ठंडी-ठंडी लस्सी बनानी हो या फिर रायता, दही तो लगभग हर कोई घर में जमाकर रख लेता है। लेकिन कई बार ये दही गर्मी की वजह से खट्टी हो जाती है और इसका टेस्ट बिगड़ जाता है। अब खट्टी दही का टेस्ट ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता। लेकिन ये छोटा सा हैक आपकी दही को चार से पांच दिनों तक बिल्कुल ताजा बनाकर रखेगा और इसकी महक से लेकर टेस्ट बिल्कुल भी नहीं बिगड़ेगा। इसके लिए चाहिए नारियल का छोटा सा टुकड़ा जो दही को फ्रेश बनाकर रखने में मदद करेगा।दही को खट्टा और बासी होने से बचाएगा नारियल दही जमाने के बाद उसमे छोटा सा टुकड़ा ताजे कटे नारियल का डाल दें। इससे दही जल्दी खट्टी और बासी नहीं होती। यहीं नहीं दही में अगर नारियल का टुकड़ा डाला जाए तो इतने सारे फायदे मिलेंगे।गर्मी में दही को अगर 4-5 दिन...