उन्नाव, नवम्बर 25 -- उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में मंगलवार देर शाम गोली चलने की आवाज से गांव दहशत फैल गई। घर के बाहर खड़े युवक पर अचानक हुए हमले ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर चुका था। दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही युवक भोला ठाकुर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वह रोज की तरह घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और कहासुनी के दौरान तमंचा निकालकर भोला पर फायर कर दिया। गोली सीने के पास लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और घायल को संभालने में जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.