पटना, जनवरी 11 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार को पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। दारोगा राय पथ स्थित पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चूड़ा भोज में आयोजकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने संघ के परिसर में स्थापित भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, आयोजकमंडल समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.