गोपालगंज, फरवरी 14 -- उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव में शराब बेचने से मना करने पर आरोपितों ने गांव के एक युवक को हॉकी स्टिक से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके गले में पहने सोने की चेन छीन ली। घटना नौ फरवरी की संध्या की है जब वह गांव के अन्य युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। मामले में घायल अनिल सिंह के आवेदन पर दहीभाता गांव के राजा ठाकुर, उसके भाई अंकित ठाकुर, पिता लालबाबू ठाकुर और मां बीना देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.