बक्सर, मार्च 13 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना के दहिवर गांव में शुक्रवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दहिवर निवासी मुन्ना पासवान की 21 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी शुक्रवार की दोपहर अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। प्रिया पंखे से झूल रही थी। उसके गले में फंदा लगा था। घटना की सूचना तुरत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची औद्योगिक थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवती ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...