बेगुसराय, मार्च 24 -- भगवानपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किए गए इंटर के रिजल्ट में दहिया स्थित एसएसएमसीडी कॉलेज का विज्ञान और वाणिज्य संकाय में रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।कला संकाय में 90 प्रतिशत बच्चे सफल रहे। विज्ञान संकाय में उत्पल आनंद 444 अंक लाकर महाविद्यालय टॉपर रहे। दर्जनों बच्चों ने विज्ञान संकाय में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। प्राचार्य श्याम सुंदर राय ने सफल बच्चों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...