कौशाम्बी, मई 8 -- खेत में की गई मजदूरी का बकाया तीन हजार रुपया मांगने पर दबंगों ने पिता-पुत्र की पिटाई की। दोनों को पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बदनपुर मजरा पट्टी नरवर निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि पड़ोसी सीताराम ने पिछले दिनों उसके पति गणेश निषाद व बेटे उमेश से अपने खेत में मजदूरी कराई थी। दिहाड़ी का तीन हजार रुपया बाकी था। इसे देने में वह आनाकानी कर रहा था। दिहाड़ी मांगने पर अपने बेटों नन्हई यादव एवं कंचन यादव के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पीड़िता के मुताबिक, इससे उसके पति और बेटे को गंभीर चोटें आईं। दोनों बेहोशी की हालत में पहुंच गए थे। इस संबंध में डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कराकर आरो...