भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते 24 घंटे में रात का पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया और बीते सात दिन में पहली बार दहाई के पार चला गया। तो वहीँ रविवार की सुबह में मध्यम कोहरा छाया रहा। सुबह करीब नौ बजे आंशिक बदरी के बीच धूप हुई, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे फिर सूरज बादलों में समा गया। फिर धूप-छांव का दौर चला। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि न्यूनतम तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी इसी तरह का मौसम 7 जनवरी तक बना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.