साहिबगंज, मार्च 28 -- उधवा।राधानगर थाना क्षेत्र के बाबुटोला रोड पाड़ा स्थित मस्जिद ए फतीमा में दो दिवसीय जलसा इस्लाहे मोआशिरा कांफ्रेंस का समापन शुक्रवार की देर रात हो गया। जानकारी के अनुसार मस्जिद की तमीर व तरक्की के लिए दो दिवसीय जलसा गुरुवार से शुरू हुई थी। जलसे के दूसरे दिन शुक्रवार की रात बिहार के सीतामढ़ी के मौलाना जैनुल आवेदिन कासमी , शायरे इस्लाम कारी मोज्जामिल हायत ने अपने शायर से श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रधानवक्ता जैनुल आबेदीन ने कहा कि इस्लाम हमेशा शांति का संदेश देता है। दहशत फैलाने वाले कभी मुसलमान नहीं हो सकता। मंच का संचालन मौलाना अब्दुल मालिक ने किया। मौके पर गुलाम याजदानी,अब्दुल रहीम,शफीक आलम,शमीम अख्तर,महमुद आलम आदि थे। फोटो 15, जलसे में तकरीर देते मौलाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.