धनबाद, अप्रैल 10 -- झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग से महज 150 मीटर दूर चौथाई कुल्ही के धर्मनगर में बुधवार को अचानक हुए भू-धंसान से पूरे मोहल्ले में दहशत है। एक दर्जन से अधिक घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने के बाद गुरुवार को प्रभावित परिवारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया। दरार का दायरा बढ़ता जा रहा है। दरार पड़ने के बाद से लोग बेघर हो गए है। लोगों ने जहां-तहा जैसे-तैसे रात गुजारी है। इस बीच क्षेत्र में सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने गुरुवार को घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों को देखने के बाद धनबाद उपायुक्त और बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। पूर्व मेयर ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल प्रबंधन नियमों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.