दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पहले पकड़ाया फिर छोड़कर भागे लोग, लगी रही सैकड़ों की भीड़
कुशीनगर, मई 8 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र और यूपी-बिहार सीमा से सटे गांवों में पिछले दो दिनों से आतंक का पर्याय बना हिंसक जानवर आखिर तेंदुआ ही निकला। शुक्रवार सुबह पूर्णहा मिश्र गांव में ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए तेंदुए को घेरकर पकड़ लिया, लेकिन किस्मत ने तेंदुए का साथ दिया। जैसे ही तेंदुए ने पलटी मारी, ग्रामीण डर के मारे उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। इस समय वन विभाग की टीम उसे जाल में फंसाने की कोशिश में जुटी है और मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा है।आबादी के बीच घिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी तेंदुआ इस समय पूर्णहा मिश्र गांव की आबादी के बीच स्थित एक घर में घिर गया है। उसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं। सूचना मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.