अल्मोड़ा, सितम्बर 9 -- अल्मोड़ा। बाड़ेछीना के छानी गांव में बुधवार सुबह वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। दावा है कि इसी गुलदार ने पिछले दिनों एक दुकानदार सहित दो लोगों पर हमला किया था। वन विभाग ने पकड़े गए गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। वन विभाग के मुताबिक लगातार मिल रही शिकायतों और हमलों के बाद ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए छानी गांव में पिंजरा लगाया था। लंबे समय से गुलदार पिंजरे को चकमा देकर बच निकल रहा था। लेकिन, बुधवार सुबह आखिरकार गुलदार पिंजरे में फंस गया। विभाग के मुताबिक यह वही गुलदार है जिसने हाल ही में गांव के दो लोगों पर हमला किया था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वन विभाग को मिलेंगे 33 पिंजरे, गुलदार पकड़ने में आएंगी तेजी रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि पिंजरे में कैद हुए गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर ...