सीतामढ़ी, मार्च 8 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र की खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। तीनों घरों से नकदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। एक साथ हुए चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का महौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चोर पहले पप्पू झा का मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में जाकर पेटी का ताला तोड़ कर नकदी, कपड़ा व बर्तन चुरा ले गए। इसके बाद बगल के घर में सो रहे धीरज कुमार के कमरे को बाहर से बंद कर कीमती सामान खोजा। हालांकि, यहां कुछ नहीं मिलने पर चोर आगे बढ़ गए।चोरों ने चुन्नू झा के घर में प्रवेश किया। वहां से भी कीमती सामान व बर्तन पर हाथ साफ कर लिया। फिर दशकांत मिश्र के घर में घुसकर चोरी की। यहां पर पेटी को तोड़ कर 15 हजार रुपये नकद एवं कीमती कपड़ा व बर्तन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.