बिजनौर, अप्रैल 14 -- नजीबाबाद। बूंदगी रोड स्थित कमल वाटिका कॉलोनी में गुलदार दिखाई देने से कालोनी वासियों में दहशत का माहौल है। रविवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे गुलदार कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आबादी के बींच कोलोनी में गुलदार को देखे जाने से कालोनी वासियों में दहशत का माहौल है। दरअसल मामला बूंदकी रोड स्थित कमल वाटिका कॉलोनी का है। जहां रविवार की रात्रि लगभग कालोनी में एक गुलदार को देखा गया। और यह मंजर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें देखा गया कि लगभग 10:00 बजे गुलदार कालोनी में आता हुआ और फिर सउ़क की ओर जाते हुए दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- गुलदार ने बकरियों को बनाया निवाला गुलदार को देखने के बाद कोलानी वासियों में चिंता होने लगी है। लोगो में दहशत का माहौल है। पिछले साल भी यहां गुलदार को देखा गया था। जो सीसीटीवी में क...