बदायूं, अप्रैल 21 -- दहगवां। क्षेत्र में एक बीमार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका अपनी भाभी के मायके आई हुई थी। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर निवासी राजबाला 46 वर्ष पत्नी धर्म सिंह पिछले एक सप्ताह से दहगवां के वार्ड संख्या पांच में अपनी भाभी के मायके में ठहरी हुई थी। राजबाला काफी समय से बीमार चल रही थी। रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जरीफनगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की मौत महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.