दहगवां में नौ होलसेल मेडिकल स्टोरों का औषधि निरीक्षण
बदायूं, सितम्बर 18 -- नगर में औषधि निरीक्षक ने नौ होलसेल मेडिकल स्टोरों का वार्षिक औषधि निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के रखरखाव, उपलब्ध स्टॉक, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख, बिल-वाउचर तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण को लेकर मेडिकल स्टोर संचालकों में दिनभर हलचल रही। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में होलसेल मेडिकल स्टोरों का वार्षिक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दहगवां के मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य दवाओं के रखरखाव और बिक्री से संबंधित नियमों के पालन की स्थिति की जांच करना है।उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों पर बिल-वाउचर और अभिलेखों से संबंधित छोटी-मोटी कमियां सामने आई हैं। संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.