रामगढ़, मई 26 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के कटिया गांव में मंगलवार को आयोजित मंडा पूजा में भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पहुंच चल कर शिव भक्ति की कठिन परीक्षा दी। शिवालय में शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर तीन दिनों से चले आ रहे निर्जला उपवास व्रत को तोड़ा। पूजा समिति के तत्वाधान में कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सैकड़ों लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही भोक्ताओं ने बनस झूला झूल कर शिव भक्ति का परिचय दिया।मंडा पूजा में आयोजित छऊ नृत्य अखाड़ा का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काट कर किया। जबकि अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो, संचालन समिति के अध्यक्ष खेमलाल महतो, वकील महतो आदि ने किया। यह भी पढ़ें- ओरला शिव मंडा में दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्तों ने दिखाया आस्था मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ...