दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्तों ने दिया अटूट आस्था का परिचय
हजारीबाग, जून 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड की आंगो पंचायत अंतर्गत उरेज गांव में रविवार देर रात मंडा पूजा मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों से सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। शिव-पार्वती की आराधना और नंगे पांव जलते अंगारों पर चलने की कठिन तपस्या ने आयोजन को और भी अलौकिक बना दिया। सोमवार सुबह आस्था और कठिन तपस्या का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का परिचय दिया। इस दृश्य को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रौशन लाल चौधरी ने मंदिर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.