दहकते अंगारों पर चले 500 भोक्ता- सोक्ताइन
रांची, मई 28 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। सवा महीने पहले डागर के साथ शुरू हुआ मंडा पूजा महोत्सव गुरुवार को मेला सह झूलन कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। बुधवार रात आयोजित फुलखुंदी में 500 से अधिक भोक्ता और सोक्ताइन ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी शिव भक्ति और आस्था का परिचय दिया। फुलखुंदी के बाद पायल बैंड ग्रुप के कलाकारों ने आधुनिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन केंद्रीय मंडा समिति के संरक्षक स्वामी देवेंद्र प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, पूर्व विधायक जीतुचरण राम तथा मंडा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। मंच उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय मंडा पूजा कमेटी की ओर से मंडा पूजा समिति बुढ़मू के पदाधिकारियों और सदस्यों को स्मृति चिन्ह और गमछा देकर सम्मानित किया गया। गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.