रांची, अप्रैल 12 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के बंसरी गांव में शिव उपासना से जुड़ी मंडा पूजा रविवार को झूलन सह मेला के साथ संपन्न हो गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व शनिवार देर शाम भक्तों ने लोटनसेवा और धुंआसी जैसे पारंपरिक अनुष्ठान पूरे किए। इसके बाद पंडित देवेन्द्र गोसाई के नेतृत्व में 210 भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर फुलखुंदी अनुष्ठान संपन्न किया, जो आस्था और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। रात्रि में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और आजसू पार्टी के कांके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव ने किया। मंडा पूजा के सफल आयोजन में समिति के दीपक सिंह, परिबा साहू, कृष्णा साहू, विश्वनाथ मुंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.