उन्नाव, जून 2 -- पुरवा। कोतवाली पुलिस ने घर घर आरक्षियों को भेज कर 58 हिस्ट्रीशीटर का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। यहां 10 हिस्ट्रीशीटर काफी समय से गायब चल रहे हैं। जबकि 38 मौजूद व 7 जेल और तीन की मौत हो चुकी है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली पुलिस अब 10 साल के हत्या व पांच साल के महिला उत्पीडन के आरोपित रेप व छेड़खानी, बहला कर भगाने तथा लुटेरे, चोरी, नकाबजनी, डकैत समेत अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने में लगी है। साथ ही 58 हिस्ट्रीशीटर का भी भौतिक सत्यापन हल्केवार सिपाहियों से घर घर भेजकर कराया जा रहा है। जिसमें 8 लापता में मिर्रीकला के राजू पर बस में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी व शीतलगंज गांव का गरीबेलाल 1998 में चोरी व जहरखुरानी, तिलोकपुर गांव के राम सजीवन समेत अन्य लापता में बड़ाखेड़ा का कैलाश, हिम्मतखेडा रामबाबू, मिर्जापु...