दस हजार हेक्टेयर में होगी मोटे अनाज की खेती
भदोही, जुलाई 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में इस वर्ष करीब दस हजार हेक्टेयर में मोटा अनाज की खेती होगी। इसमें प्रमुख रुप से सावां व रागी संग ज्वर, बाजरा व मक्का शामिल है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सावां व रागी की खेती के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। दोनों फसल कम समय में कृषकों को ज्यादा मुनाफा देगी। क्योंकि यह फसल मात्र साठ दिन में तैयार हो जाता है। उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि खेती-बाड़ी को लेकर किसान सीधे कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर सकेंगे। सावां व कोदो लुप्तप्राय हो रहे अनाज हैं। आधुनिक पीढ़ी के अधिकांश लोगों को तो इन फसलों का नाम तक याद नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- किसानों को दी मिलेट्स के उन्नत खेती की जानकारी खूबियां तो दूर की बात है। कहने को तो यह मोटे अनाज हैं पर खरे हैं, वह भी हर लिहाज से। बात चाहे पोषक तत्व की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.