नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली पुलिस एआई समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोजन के लिए पुलिस मुख्यालय में एआई समिट सेल बनाई गई है। थानों और अन्य यूनिट से जवान लिए गए हैं। इसके अलावा अर्द्धसैनिकबल के जवान भी तैनात किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर नियत समय से एक हफ्ते पहले से पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। प्रमुख इमारतों की जांच की जा रही है। इस आयोजन की सुरक्षा का खाका तैयार करने के लिए जी-20 आयोजन से जुड़े पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को जोड़ा गया है। यह आयोजन भारत मंडपम एवं चाणक्यपुरी इलाके में होगा। दोनों स्थल नई दिल्ली जिले में हैं। कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बार कोड वाले निमंत्रण भेजे गए हैं, जिसे स्कैन करने पर पूरी जानकारी सामने आ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.