सोनभद्र, जनवरी 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिला का भेष धारण कर हाईवे और मुख्य मार्गों पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के10 हजार के इनामी शातिर बदमाश को पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थाना कोन पुलिस को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान गोपनीय सूचना मिली कि कनहर नदी पुल के पास कोन-तेलगुड़वा मुख्य मार्ग पर कुछ शातिर बदमाश महिला का भेष धारण कर वाहनों को रोकने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश जंगल की ओर भागने लगे और खुद को घिरा पाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.